फ़िल्म का सार
एक लड़का लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। उससे शादी करने के लिए वह गुनाह के रास्ते पर चल पड़ता है। लड़की से शादी होने के बाद वह अपनी गैंग का लीडर बन जाता है। लड़की को उसके काम के बारे में पता नहीं है। लड़का बुराई के रास्ते को छोड़ने का फैसला लेता है। लेकिन उसका पार्टनर उसे अपना अंतिम काम करने के लिए कहता है। क्या वह अंतिम काम को कर पायेगा?