फ़िल्म का सार
इस फिल्म की कहानी रोमांस और बदले से भरपूर है। एक लड़का एक लड़की से बहुत प्यार करता है। लेकिन लड़की के पिता को उनका रिश्ता पसंद नहीं है। वह दोनों में गलतफहमियां पैदा कर के उन्हें अलग कर देता है। लड़की की शादी किसी दूसरे लड़के से हो जाती है। कुछ समय बाद लड़का फिर से लड़की की शादी शुदा ज़िंदगी में वापिस आता है। इस बार उसके इरादे क्या हैं?