फ़िल्म का सार
ये दो भाइयों करन और अर्जुन के पुनर्जन्म की कहानी है। पिछले जन्म में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी लेकिन उनकी माँ को यकीन था की उसके बेटे अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने जरूर आएंगे। इस जनम में उन्होंने देश के अलग अलग हिस्सों में जन्म लिया है। क्या ये दोनों इस जन्म में अपना बदला ले पाएंगे ?