फ़िल्म का सार
राजा एक गायक है। वह शादियों और पार्टियों में गाता है। एक दिन उसे गली में छोटा बच्चा पड़ा हुआ दिखाई देता है। वह उसे अपने घर ले जाता है और अपना लेता है। लेकिन कुछ समय बाद उसे पता चलता है कि बच्चे की माँ की हत्या के आरोप में पुलिस उसे ढूंढ रही है। राजा अपने आप को बेगुनाह कैसे साबित करेगा?