फ़िल्म का सार
एक राजकुमार राजगद्दी सँभालने के चार दिन बाद ही अपने ही भाई के द्वारा रची हुई साज़िश का शिकार हो जाता है। राजकुमार के जीवन की रक्षा करने के लिए उनकी ही शक्ल का एक आदमी उनके स्थान पर आता है। इस दौरान उस हमशक्ल को राजकुमार की प्रेमिका से प्यार हो जाता है। क्या राजकुमार के दुश्मन उनको अपने रास्ते से हटा पाएंगे ? क्या होगा जब राजकुमार को उनके हमशक्ल और उनकी प्रेमिका के प्यार के बारे में पता चलेगा?