अक्षय खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत उनके पिता विनोद खन्ना के प्रोडक्शन में बनी फिल्म हिमालय पुत्र से की थी। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं की लेकिन फिल्म बॉर्डर में अक्षय कुमार के लाजवाब अभिनय से उन्हें बॉलीवुड में खुद की पहचान मिली और उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला था। इसके बाद अक्षय खन्ना ने मोहब्बत, कुदरत, लावारिश, लव यू हमेशा जैसी फ़िल्में की। जिनमें कुछ फ्लॉप रही तो कुछ हिट रहीं।
लेकिन ताल, दिल चाहता है, हंगामा, दीवार जैसी फिल्मों में उनका काम कबीले तारीफ़ है। यह फ़िल्में सुपरहिट रहीं थी। अक्षय की ख़ास बात यह है कि वह हर तरह का रोल कर सकते हैं। उनकी एक्टिंग में काफी विविधितायें हैं। जिस कारण उन्हें कुछ फ़िल्में जैसे रेस, हमराज, गांधी माय फादर में नेगेटिव किरदार करने का भी मौका मिला। जिसे उन्होंने बहुत सहजता के साथ निभाया।
अक्षय खन्ना ने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और उन्हें दोबारा 2017 में आई फ़िल्में मोम और डिशूम में साइड रोल में देखा गया। मोम फिल्म में पुलिस के रोल के लिए अक्षय खन्ना के काम को काफी सराहा गया। अक्षय खन्ना मेहनती अनुभवी कलाकारों में से एक हैं।