अजय देवगन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में की थी। अब तक अजय देवगन अपने करियर में 100 से ज्याद फ़िल्में कर चुके हैं। अजय देवगन की अपनी सबसे मनपसंद फिल्म हम दिल दे चुके सनम है। अजय देवगन की बहुत सी फिल्मों ने नेशनल फिल्म अवार्ड जीते हैं। जो कि अजय देवगन की कामयावी का परिचय करवाते हैं। बोटी ने अजय देवगन के फ़िल्मी सफर को एक लिस्ट में बना कर आपके सामने पेश किया है। जिसमें अजय देवगन की तमाम फिल्मों की डिटेल है। आप सूची में अपनी मनपसंद फिल्म के बारे में जान सकते हैं।
पिछले कुछ सालों से अजय देवगन ने एक्शन फिल्मों के साथ साथ बहुत सी कॉमेडी फ़िल्में भी की हैं। गोलमाल सीरीज की सभी फ़िल्में, दिल तो बच्चा है, सन ऑफ़ सरदार अजय देवगन की सबसे हिट कॉमेडी फ़िल्में है। जहाँ तक एक्शन फिल्मों की बात की जाये तो सिंगम, बादशायों जैसी बहुत सी एक्शन फ़िल्में अजय देवगन की झोली में हैं। अजय देवगन के फैन एक्टिंग के अलावा उनके डायलॉग भी काफी पसंद करते हैं। सिंघम फिल्म का डायलॉग आता माजी सटकली बहुत हिट डायलॉग था।
जिस तरह सलमान खान और शाहरुख़ खान के प्रशंशकों के बीच में शीत युद्ध चलता रहता है। वैसा कभी भी अजय देवगन के साथ नहीं हुआ है। अजय देवगन का वयक्तित्व और फ़िल्में सबसे अलग होने के कारण वे विवादों से हमेशा दूर ही रहते हैं। अजय देवगन ने अभी तक अपने हर रोल को बखूबी से निभाया है।
जैसा कि अजय देवगन की 100 से ज्यादा फ़िल्में हैं। हर फिल्म की डिटेल संभव होना मुश्किल है इसलिए बोटी ने अजय देवगन की सबसे ज्यादा हिट फिल्मों की सूची बनाई है। जिसमें आप अपनी मनपसंद फिल्म को ढूंढ सकते हो।