अर्जुन कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 परिणीति चोपड़ा के साथ बनी उनकी फिल्म इश्क़ज़ादे से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी दिनों तक हिट फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर रही थी। और इस फिल्म में अर्जुन कपूर के बेहतरीन अभिनय के कारण बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड मिला था।
अर्जुन कपूर फिल्म स्टार के खानदान से तलूक रखते हैं। उनके पिता बोनी कपूर फिल्मों के डायरेक्टर हैं। उनके चाचा अनिल कपूर जाने माने एक्टर हैं। और सोनम कपूर उनकी कजन हैं।
फिल्मों में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। साथ ही फिल्म मुबारकां में अर्जुन कपूर का अभिनय उनके चाचा अनिल कपूर के साथ भी काफी सराहनीय माना गया है। दोनों ने पहली बार एक साथ फिल्मों में काम किया।
बोटी ने अर्जुन कपूर की तमाम फिल्मों की सूची बनाई है जिसमें अर्जुन कपूर की फिल्मों के बारे में सभी जानकारियां शामिल हैं। आप फिल्म की कलेक्शन और बजट देख कर अंदाजा लगा सकते हैं। कि अर्जुन ने अभी तक कितनी हिट और फ्लॉप फ़िल्में दी हैं।