अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में मॉडल के रूप में की थी। अर्जुन रामपाल को भारत के सबसे ज्यादा हैंडसम लोगों में से एक जाना जाता है। अपनी उम्दा व्यक्तित्व के कारण उनके बहुत से प्रशंसक हैं। उनके करियर की शुरुआत में बेशक उन्हें सफलता नहीं मिली है। लेकिन वे अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
अर्जुन रामपाल के करियर में काफी उतार चढ़ाव रहे हैं। उनकी पहली फिल्म प्यार इश्क़ और मोहब्बत फ्लॉप रही थी। उसके बाद उन्हें बहुत सी फिल्मों में सहायक अभिनेता के रूप में देखा गया। मुख्य भूमिका में उनकी सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई हैं। अर्जुन रामपाल की फ़िल्में जैसे दिल का रिश्ता, वादा, दीवानापन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई हैं। अर्जुन रामपाल को उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। फ़िल्में ऑंखें में उन्होंने एक अंधे का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
इसके अलावा डॉन फिल्म में उन्हें सहायक अभिनेता के रोल में देखा गया है। अर्जुन रामपाल को फिल्मों में विलेन के रोल करने में ज्यादा प्रसिद्धता मिली है फिल्म रा-वन और ओम शांति ओम में उनके विलेन के किरदार को कौन भूल सकता है।
बोटी ने अर्जुन रामपाल की फ़िल्में की सूची बनाई है। जिसमें उनकी फिल्मों से जुड़ी जैसे बजट, कलेक्शन, और कास्ट की सारी जानकारी मौजूद है। आप अपनी मनपसंद फिल्म पर क्लिक कर के उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।