अल्लू अर्जुन की फ़िल्में टॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से मानी जाती हैं। एक्शन, कॉमेडी और रोमांस अल्लू अर्जुन की फिल्मों में काफी ख़ूबसूरती के साथ संजोया होता है जिससे हिंदी डब्ड भाषा में उनकी फ़िल्में और भी सुंदरता से पेश होती हैं।
अल्लू अर्जुन के फ़िल्मी करियर की कहानी
अल्लू अर्जुन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1985 में बाल कलाकार के रूप में चिरंजीवी की फिल्म विजेता से की थी। और एक मुख्य कलाकार के रूप में अल्लू अर्जुन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2003 में आई उनकी फिल्म गंगोत्री से की थी। अल्लू अर्जुन उनकी फिल्म आर्या से काफी चर्चा में आये थे। यह फिल्म उनके फ़िल्मी करियर की सबसे हिट फिल्म है और इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था। इसके बाद अल्लू अर्जुन ने और भी बहुत सी हिट तमिल फ़िल्में की।
अल्लू अर्जुन की हिट फिल्मों में जैसे आर्या, आर्या 2, बदरीनाथ जैसी फिल्मो में अपनी एक्टिंग से साथ साथ डांस से भी बहुत प्रभावित किया। अल्लू अर्जुन अकेले तेलगु एक्टर हैं जिनके फेसबुक पर लगभग 1.25 करोड़ फैन हैं। आइये जानते हैं उनकी कुछ फिल्मों के बारे में।