आलिया भट्ट बॉलीवुड फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी है। आलिया भट्ट ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 आई ब्लॉकबस्टर फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से की थी। आलिया भट्ट की फिल्मों की लिस्ट में हिट और फ्लॉप दोनों तरह की फ़िल्में हैं। आलिया भट्ट की फ्लॉप फिल्मों में भी उनकी एक्टिंग काफी प्रशंशनीय रहती है। आलिया भट्ट ने फिल्म इडस्ट्री में काफी कम उम्र में कदम रखा और अपनी करियर की ऊंचाइयों को छुआ।
एक्टिंग के अलावा आलिया भट्ट गाने गाना भी काफी पसंद करती हैं। उन्होंने काफी फिल्मों में गाने गाये हैं। आलिया के गाये गानों में जैसे समझावा की, एक कुड़ी, हमसफ़र काफी पसंद किये गए। ये सभी गाने आलिया ने अपनी फिल्मों में ही गाये हैं।
2012 से आलिया भट्ट ने काफी फिल्मों में काम किया जिनमें ज्यादातर फ़िल्में हिट रही हैं। बोटी ने आलिया भट्ट की तमाम फिल्मों की सूची बनाई है। जिसमें उनकी फिल्मों की कलेक्शन और बजट की जानकारी दी गई है। आप अपनी पसंद की फिल्म की तमाम जानकारी जान सकते हो।