करिश्मा कपूर 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं अपने करियर की शुरुआत में ही उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ 50 फिल्मों में काम किया था। जिनमें दीदार, मुकाबला, राजा बाबू, अंदाज अपना अपना, गोपी किशन, राजा हिंदुस्तानी जैसी हिट फ़िल्में शामिल हैं।
करिश्मा कपूर पुराने एक्टर बबिता और रणधीर कपूर की बेटी हैं। करीना कपूर उनकी छोटी बहन है। जो कि अपनी बहन की तरह प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्ट्रेस है। करिश्मा कपूर जहाँ 2000 के पहले की लीडिंग एक्ट्रेस रही थी वहीँ करीना कपूर 2000 के बाद की लीडिंग एक्ट्रेस रही हैं।
करिश्मा कपूर की पहली फिल्म प्रेम क़ैदी हालांकि ज्यादा हिट नहीं हुई थी लेकिन फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया। जिस कारण उन्हें बहुत सी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। करिश्मा कपूर अपनी सबसे अलग एक्टिंग और फेस एक्सप्रेशन के लिए जानी जाती हैं।
करिश्मा कपूर ने अपने करियर में बहुत से बड़े एक्टर के साथ काम किया है जिनमें शाहरुख़ खान, सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा, अक्षय कुमार जैसे एक्टर शामिल हैं। लेकिन उनकी जोड़ी दर्शकों को गोविंदा के साथ सबसे ज्यादा पसंद आई है। गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर ने तकरीबन 15 फिल्मों में काम किया है।
बोटी ने करिश्मा कपूर की फ़िल्में की सूची बनाई है। जिसमें उनके करियर की तमाम फ़िल्में मौजूद हैं। आप अपनी मनपसंद फिल्म पर क्लिक करके उससे जुड़ी जानकारी जैसे बजट, कलेक्शन और कास्ट के बारे में जान सकते हैं।