काजोल

काजोल

काजोल 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हैं। वे बॉलीवुड के बड़े एक्टर जैसे शाहरुख़ खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ बहुत सी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शाहरुख़ खान के साथ कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी ख़ुशी कभी गम उनके करियर की सबसे सफल फ़िल्में हैं। काजोल की फ़िल्में के बारे में जानने के लिए बोटी द्वारा बनाई उनकी फिल्मों की सूची देखें।

जन्मदिन: 5 August, 1974
उम्र: 49 साल
BOTY में दर्ज फ़िल्मे - 23

काजोल की फिल्मों की सूची

68
₹52 cr
70
₹25 cr
75
₹19 cr
52
₹4 cr

जीवनी और जानकारी -काजोल

अपने परिवार की परम्परा को निभाते हुए, काजोल बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री रही हैं। काजोल पुरानी फिल्मों की एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं। काजोल ने अपने फिल्मीं सफर की शुरुआत साल 1992 में बेखुदी फिल्म से की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था।

काजोल की दूसरी फिल्म बाज़ीगर जिसमें शाहरुख़ खान उनके साथ बतौर अभिनेता थे उनके करियर की पहली हिट फिल्म थी। साथ ही यह फिल्म 1993 की सबसे हिट फिल्म रही थी। इस फिल्म में काजोल और शाहरुख़ खान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और बाद में उन्हें बहुत सी हिट फिल्मों में साथ काम करने का मौका मिला।

इसके अलावा काजोल की फ़िल्में अजय देवगन के साथ भी बहुत सी हैं जिनमें प्यार तो होना ही था, दिल क्या करे, गुंडाराज और इश्क़, राजू चाचा जैसी फ़िल्में हैं। काजोल और अजय देवगन साल 1999 में शादी कर के हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए थे।

बोटी ने काजोल की फ़िल्में की सूची बनाई है। जिसमें उनके करियर की सभी फ़िल्में मौजूद हैं। आप अपनी मनपसंद फिल्म पर क्लिक कर के उससे जुड़ी जानकारी जैसे बजट, कलेक्शन और कास्ट के बारे में जान सकते हैं।

काजोल - निजी आँकड़े

असली नाम:काजोल मुखर्जी
उम्र49 साल
जन्म्स्थलमुंबई
निवास शहरमुंबई
क़द5 फुट, 3 इंच
वज़न57 किलोग्राम
वैवाहिक स्थितिविवाहित, पति - अजय देवगन
बच्चेबेटा - युग, बेटी - निसा

फ़िल्मों से जुड़े कुछ आँकड़े

कुल फ़िल्मे23 फ़िल्मे (BOTY की सूचियों में दर्ज)
पहली फ़िल्मबेखुदी
पहली फ़िल्म का साल1992
सबसे अधिक कमाने वाली फ़िल्म:दिलवाले - ₹140 करोड़
300 करोड़ क्लब0 फ़िल्मे
200 करोड़ क्लब0 फ़िल्मे
100 करोड़ क्लब1 फ़िल्मे