तुषार कपूर की ज्यादातर फ़िल्में कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर हैं। तुषार कपूर ने अपने करियर की शुरुआत डेविड धवन के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तोर पर की थी और एक अभिनेता के रोल में उनकी पहली फिल्म मुझे कुछ कहना है थी जो कि साल 2001 में आई थी।
तुषार कपूर हिट फ़िल्में जैसे गायब, खाकी, क्या सुपर कूल हैं हम, शूटआउट ऐट वडाला का हिसा रहे हैं। गोलमाल फिल्म के सभी भागों में तुषार कपूर का अभिनय काबिले तारीफ रहा है। इसके अलावा तुषार कपूर ने चार दिन की चांदनी फिल्म को प्रोडूस किया है जिसमें वे मुख्य भूमिका में थे।
तुषार कपूर की फ़िल्में जैसे डर्टी पिक्चर, शोर इन द सिटी, मस्तीज़ादे उनकी हिट फिल्मों में से एक हैं। 2017 में आये गोलमाल फिल्म के चौथे भाग में भी दर्शकों को तुषार कपूर का अभिनय काफी पसंद आया है। जिस कारण यह फिल्म 200 करोड़ की कमाई करने में सफल हो पाई है।
बोटी ने तुषार कपूर की फ़िल्में की सूची बनाई है जिसमें आपको फिल्मों की कलेक्शन और बजट की पूरी जानकारी मिलेगी। आप अपनी मनपसंद फिल्म की जानकारी प्राप्त कर सकते हो।