रणवीर सिंह उन सफल कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए किसी गॉडफादर या शॉर्टकट की मदद नहीं ली। ऐसा नहीं है कि रणवीर सिंह के बॉलीवुड में आने से पहले किसी बड़ी हस्ती के साथ तालुकात नहीं थे । बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनम कपूर और रणवीर सिंह , सोनम की माँ के मायके की रिश्ते में एक दूसरे के कजन हैं।
रणवीर सिंह के करियर में हमने उन्हें हर तरह के किरदार करते हुए देखा है फिर चाहे वह राजा महाराजा शैली के हो या आजकल के मॉडर्न लवर का किरदार हो। रणवीर सिंह ने अपने हर किरदार को उनकी क़ाबलियत से परे जा कर निभाया है। रणवीर सिंह की हर हिट फिल्म के साथ उनका कद काफी ऊँचा होता जा रहा है। बॉलीवुड का हर बड़ा डायरेक्टर और प्रोडूसर रणवीर सिंह को ले कर फिल्म बनाना चाहता है।
बैंड बाजा बरात से अपने करीयर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह को इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था। रणवीर सिंह ने अपने करीयर की ज्यादातर फ़िल्में यशराज बैनर के लिए ही की हैं।
रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। रणवीर सिंह को फुटबाल का काफी शोक है। इसलिए उनके ट्विटर अकाउंट से लगातार स्पोर्ट्स से जुड़े कंटेंट शेयर होते रहते हैं। रणवीर सिंह के बालों और दाढ़ी का स्टाइल आजकल के समय बड़े जोरों शोरो से यवा पीड़ी द्वारा अपनाया जा रहा है। यह दर्शकों के बीच में उनकी लोकप्रियता और फिल्मों में की उनकी मेहनत को दिखाता है। यह रही रणवीर सिंह की फिल्मों की सूची जिसमें आप अपनी मनपसंद फिल्म के बारे में जान सकते हो।