साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन ने अपने करियर में बहुत सी हिट फ़िल्में की हैं। दर्शक उन्हें सीरियस रोल से ज्यादा कॉमेडी रोल में ज्यादा पसंद करते हैं। वरुण धवन ने दर्शकों की इच्छा के अनुरूप अपने टैलेंट का भरपूर इस्तेमाल कर के एक के बाद एक सुपरहिट फ़िल्में की हैं।
फिल्म डायरेक्टर के बेटे होने के नाते एक्टिंग उनके अंदर पहले से ही थी। लेकिन एक्टिंग करने से पहले वे अपने पिता के दिखाए रास्ते पर चल कर करण जोहर के साथ माय नेम इज खान, पोस्ट दिस जैसी फिल्मों के लिए सहायक डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।
वरुण धवन और आलिया भट्ट
वरुण धवन और आलिया भट्ट की एक साथ की गई फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। उन्हें सबसे पहले स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फिल्म में एक साथ देखा गया और इसके बाद कई फ़िल्में जैसे हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बदरीनाथ की दुल्हनिया फिल्मों में एक साथ देखा गया।
वरुण धवन की फ़िल्में
एक दशक से भी कम समय के करियर में वरुण धवन ने बहुत सी हिट फ़िल्में की हैं। जिनमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ABCD 2, जुड़वा 2, बदरीनाथ की दुल्हनिया, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर जैसी फ़िल्में हैं।
बोटी ने वरुण धवन की सभी फिल्मों को अपनी सूची में डाला है। आप अपनी मनपसंद फिल्म पर क्लिक कर के उसके बारे में जानकारी ले सकते हैं।