विनोद खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1968 में मन का मीत फिल्म से की थी। जिसमें उनका किरदार एक विलेन का था। इसके बाद और भी बहुत सी फ़िल्में जैसे पूर्व और पश्चिम, मस्ताना में विनोद खन्ना ने विलेन और सहायक अभिनेता के तोर पर काम किया। इसके तीन साल बाद उन्हें साल 1971 में फिल्म हम तुम और वो में उन्हें मुख्य नायक की भूमिका मिली। यह फिल्म उनके करियर की उस समय की सबसे बड़ी हिट थी।
विनोद खन्ना की फ़िल्में एक्शन और रोमांस से भरपूर होती थीं। वे अपने समय के कई बड़े एक्टर और एक्ट्रेसस के साथ काम कर चुके हैं। उनको मिले हर किरदार को विनोद खन्ना ने भखूबी से निभाया है। फिर चाहे वो प्रफेसर, आर्मी मैन या डाकू का किरदार हो।
विनोद खन्ना की फ़िल्में जो सबसे ज्यादा मशहूर रही हैं उनमें इम्तिहान, मुकदर का सिकंदर, अमर अकबर एंथनी और परवरिश जैसी ढेरों फ़िल्में हैं। विनोद खन्ना के बेटे अक्षय और राहुल ने भी काफी हिंदी फिल्मों में काम किया है लेकिन वे अभी तक अपने पिता की भांति फिल्म इंडस्ट्री में कामयाव नहीं हो पाये हैं।
बोटी ने विनोद खन्ना की फ़िल्में की सूची बनाई है जिसमें उनकी सभी फ़िल्में मौजूद हैं। आप इन फिल्मों पर क्लिक कर के उनके बारे में जानकारी प्राप्त आकर सकते हैं। जानकारी में आपको फिल्मों के बजट और कलेक्शन समेत और भी बहुत रोचक बातें मिलेंगी।