1993 में बाज़ीगर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर में तकरीबन सभी बड़े एक्टर के साथ काम किया है। वे अपने बेहतरीन एक्सप्रेशन और डांस मूव के लिए जानी जाती है। रिश्ते, अपने, आग, धड़कन उनके करियर की हिट फिल्मों में से हैं।
हिंदी फिल्मों में काम करने के साथ साथ शिल्पा शेट्टी ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी बहुत सी फ़िल्में की हैं। लेकिन उन्हें सम्पूर्ण रूप से सफलता हिंदी फिल्मों से ही मिली है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी को कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बोस सीरियल में भी देखा गया था जिसकी वह विजेता रही थी।
शिल्पा शेट्टी की एक्टिंग और सुंदरता के अलावा दर्शकों को उनका डांस बहुत पसंद आता है। उनके निभाये बहुत से गाने आज भी दर्शक बड़ी उत्सुकता के साथ देखते हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने सफल करियर की बजह योग बताई है। वे प्रतिदिन योग करती हैं। उन्होंने योग की सीडी भी निकाली है जिससे दर्शकों को शिल्पा शेट्टी की तरह फिट रहने के कई सुझाव मिलते हैं।
राज कुंद्रा के साथ शादी होने के बाद अपने पति की तरह वे भी बिज़नेसवुमन बन गई हैं। शिल्पा शेट्टी IPL की राजस्थान रॉयल टीम की मालकिन हैं। IPL के कई बड़े मुकाबलों में शिल्पा शेट्टी ने अपनी मौजूदगी दी है।
बोटी ने शिल्पा शेट्टी की फ़िल्में की सूची बनाई है। जिसमें उनके करियर की सभी फ़िल्में मौजूद हैं। आप अपनी मनपसंद फिल्म पर क्लिक कर के उससे जुड़ी जानकारी जैसे बजट, कलेक्शन और कास्ट के बारे में जान सकते हैं।