अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके सुनील शेट्टी को एक्शन हीरो के रूप में जाना जाता है। एक्शन फिल्मों के अलावा सुनील शेट्टी ने कुछ रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया है। उनकी कुछ हिट फिल्मों में बलवान, मोहरा, बॉर्डर, दिलवाले, हेरा फेरी और रक्षक जैसी फ़िल्में हैं। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा सुनील शेट्टी ने मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
अपने करियर की शुरूआती दशक में सुनील शेट्टी की ज्यादातर फ़िल्में हिट रही हैं। लेकिन जैसे ही साल 2000 का दशक शुरू हुआ सुनील शेट्टी ने अपनी इमेज एक आलराउंडर हीरो की बनाई उन्होंने कुछ कॉमेडी फ़िल्में जैसे हेरा फेरी में काम किया। इसके साथ वे कुछ फ़िल्में जैसे कल हो न हो में विलेन की भूमिका में भी नजर आये। कुल मिला कर सुनील शेट्टी की फ़िल्में मनोरजंन से भरपूर रही हैं।
सुनील शेट्टी ने अपने करियर में अक्षय कुमार के साथ बहुत सी फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को सुपरहिट एक्शन जोड़ी कहा जाता है। दोनों ने साथ में धड़कन, हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, वक़्त हमारा है जैसी फिल्मों में काम किया है।
सुनील शेट्टी एक एक्टर होने के साथ साथ एक बिज़नेस मैन भी हैं। उनकी पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट के नाम से खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी है और साथ में वे कई रेस्टॉरेंट, बुटीक और पब के मालिक हैं।
बोटी पर आपको सुनील शेट्टी की फ़िल्में की सूची उपलब्ध है जिसमें आप उनकी फिल्मों से जुड़ी जानकारी जैसे बजट, कलेक्शन और कास्ट के बारे में जान सकते हो।