गुरु रंधावा के गाने ऊर्जा ओर ताजगी से भरे होते हैं। पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे गुरु रंधावा पंजाबी गानों के सबसे लोकप्रिय युवा गायकों में से एक हैं। युवायों को गुरु रंधावा के गाने बहुत पसंद आते हैं। उनके गाये गाने हाई पिच पर होते हैं जो कि उनके सुरों से मिल कर बहुत अच्छी जुगलबंदी बनाते हैं।
गुरु रंधावा ने काफी हिट गाने गाये हैं उनमें से कुछ गाने जैसे हाई रेटेड गबरु, सूट, यार मोड़ दो, पटोला, गानों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। गुरु रंधावा इंडिया में हिट होने के साथ साथ बाहर भी काफी लोकप्रिय हैं। वे स्टेज शो के द्वारा इंडिया से बाहर अपनी प्रजेंस लगाते रहते हैं। गुरु रंधावा ने बॉलीवुड में अपने कदम इरफ़ान खान की फिल्म हिंदी मीडियम में एक गाने से की। दर्शकों को उनके बाकी गानों की तरह यह गाना भी काफी पसंद आया।
बोटी ने गुरु रंधावा के लोकप्रिय गानों की सूचि बनाई है जो कि आपको काफी पसंद आएगी। ये रही गुरु रंधावा के सबसे हिट गानों की लिस्ट आपके लिए बोटी म्यूजिक पर।