दलेर मेहंदी के गाने में उनकी भारी आवाज हर किसी को भंगड़ा करने पर मजबूर कर देती है ,उनके गाने शक्ति और जोश से भरे हुए होते हैं। दलेर मेहंदी गाने गाते ही नहीं बल्कि गाने लिखते भी हैं। दलेर मेहंदी उनका स्टेज का नाम है असली में उनका नाम दलेर सिंह है। दलेर मेहंदी ने काफी हाई पिच गाने गाये हैं।
दलेर मेहंदी की पहली ही एल्बम बोलो तारा रा,रा ने सब रिकॉर्ड तोड़ दिए थे इस एल्बम की 1995 में 2 करोड़ कस्सेट्स बिकी थी। साथ ही इस एल्बम ने पंजाबी भंगड़े को नई पहचान दी थी। इसी साल उनकी एक और सुपरहिट एल्बम दर्दी रब रब ने भी बहुत धूम मचाई। दलेर मेहंदी ने पंजाबी एलबम्स के अलावा हिंदी फिल्मों के गानों में भी जादू विखेरा है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में दलेर मेहंदी के गाने उनकी सफलता का राज माने जाते हैं।
दलेर मेहंदी के गाने जैसे दंगल दंगल और फिल्म बाहुबली 2 में साहो रे बाहुबली उनके नए हिट गानों में से हैं। बोटी ने आपके लिए बोटी म्यूजिक पर दलेर मेहंदी के हिट गानों की सूचि बनाई है जो कि आपको बहुत पसंद आएगी। ये रहे दलेर मेहँदी के हिट भंगड़ा सांग्स की लिस्ट।