पपू कांट डांस साला गाने से लोगों को नचाते आ रहे बेनी दयाल की इस गाने से पहचान बन गई है। वे अपने हाई नोट्स गानों के लिए जाने जाते हैं। बेनी दयाल के गाने में लोगों को नचाने की काबलियत होती है। इसलिए वे बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों के गानों के हिस्सा रहे हैं।
केरला में जन्मे बेनी दयाल ने अपने करियर की शुरुआत S5 म्यूजिक बैंड से की थी। जिसे लेबल SS म्यूजिक ने शुरू किया था। शायद आपको हैरानी होगी कि बेनी दयाल ने अपने करियर की शुरुआत एक्टर के रूप में की थी। अपने बैंड मेंबर के साथ मिल कर बेनी दयाल ने मलयालम फिल्म में सबसे पहले काम किया था। बेनी दयाल को ज्यादातर रॉक गानों के लिए जाना जाता है।
बोटी ने बेनी दयाल के गानों की सूची बनाई है जिसमें आपको उनके सभी हिट डांस सांग्स मिलेंगे। आप इन सभी गानों को फ्री में प्ले बटन दबा कर सुन सकते हो। ये रही बेनी दयाल के गानों की सूची।