जब भी रोमांटिक और मीठी आवाज हमारे जहन में आती है तो सबसे पहले सोनू निगम के गाने हमारे सामने आते है। सोनू निगम ने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत हिट गाने दिये हैं। सोनू निगम ने अपने करियर की शुरुआत सैड सांग्स से की थी (अच्छा सिला दिया मेरे प्यार का ,ज़िंदगी की राहों में) जिन्हे लोगों ने बहुत पसंद किया।
सोनू निगम के गाने हर उम्र के श्रोताओं को अपनी और आकर्षित कर लेते है। सोनू निगम के गानों का बच्चों से ले कर बूढ़ों तक हर बर्ग के लोग आनंद लेते हैं। सोनू निगम ने कई देशभक्ति गीत भी गाये हैं जिन्हे काफी पसंद किया गया। सोनू निगम ने हिंदी के आलावा अन्य भाषायों में भी गाने गाये हैं।
सोनू निगम ने चार साल की उम्र में ही गायकी की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने अपने पिता जी के साथ एक स्टेज शो में क्या हुआ तेरा बादा गाना गाया था। भले ही इंडस्ट्री में और भी बेहतरीन गायकों का आगमन हुआ है। लेकिन सोनू निगम के गाने सबसे ज्यादा सुने जाते है। गायकी के अलावा हमने सोनू निगम को फिल्मों में अभिनय करते भी देखा है हमने आप के लिये सोनू निगम के गाने की बेहतरीन सूचि बनाई है जिसमें आपको सोनू निगम के सूपरहिट गानों का भंडार मिलेगा।