एम्मी विर्क के सबसे लोकप्रिय गानों की सूची सुनें बोटी म्यूजिक पर फ्री में.. | बोटी म्यूजिक
get_search_form() ?>
get_template_part( 'social', 'sociocon' ); ?>
Singer: एम्मी विर्क
एम्मी विर्क का पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री में अतुलनीय योगदान रहा है। एम्मी विर्क के गाने बहुत लोकप्रिय रहे हैं। साल 2012 में उनका पहला गाना चंडीगढ़ दियां कुड़ियां आया जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद एम्मी विर्क की पहली एल्बम साल 2013 में जाटिस्म आई , जिसे PTC म्यूजिक की और से एल्बम ऑफ़ द ईयर का अवार्ड मिला।
एम्मी विर्क के गाने की तरह दर्शकों को उनका फिल्मो में अभिनय भी काफी पसंद आया। एम्मी विर्क ने पंजाबी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई । उनकी पहली फिल्म “अंग्रेज ” काफी हिट रही। इसके बाद उन्होंने निक्का ज़ैलदार, बम्बूकाट, अरदास जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
एम्मी विर्क का जन्म सन 1992 में पंजाब के नाभा शहर में हुआ था। एम्मी विर्क ने बहुत कम उम्र में ही सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है। बोटी ने एम्मी विर्क के मशहूर गानों की सूची बनाई है जो आपको बहुत पसंद आयेंगी। सूची में एम्मी विर्क के नये गाने प्रथम स्थान पर व पुराने गाने अंतिम स्थान पर हैं।