परमिश वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत वीडियो डायरेक्टर के तौर पर की थी। लेकिन अब वे वीडियो डायरेक्शन के साथ साथ गाने भी गाते हैं। परमिश वर्मा का गाल नी कडनी गाना यूट्यूब पर 66 मिलियन लोगों ने देखा। यह गाना परमिश वर्मा का अब तक का सबसे हिट गाना है। परमिश वर्मा के गाने की वीडियो स्टोरी पर बनी होती हैं जो कि दर्शकों के मन में गाने के प्रति रुची पैदा कर देती हैं।
परमिश वर्मा ने अपने ज्यादातर गानों में खुद एक्टिंग की है। गाने में उनकी एक्टिंग भावनाओं और सच्चाई को व्यक्त करने वाली होती है। परमिश वर्मा ने अभी तक पंजाबी गाने गाये और डायरेक्ट किये हैं जल्द ही वे बॉलीवुड फिल्मों के गानों में भी नजर आने वाले हैं। उनकी लोकप्रियता पंजाब से बाहर दूसरे राज्यों में भी बहुत है। तभी तो परमिश वर्मा के गानों को यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिलते हैं। आज हर बच्चे और युवा की जवां पर परमिश वर्मा का ही नाम है।
बोटी ने परमिश वर्मा के गाने की सूची बनाई है। जिसमें उनके गाये और डायरेक्ट किये सभी गाने मौजूद हैं। लिस्ट में शामिल गाने उनकी लोकप्रियता और रेटिंग्स के आधार पर डाले गये हैं। ये रही परमिश वर्मा के गाने की सूची।