बिलाल सईद पंजाबी रोमांटिक और सैड गानों के बादशाह माने जाते हैं। बिलाल सईद के गाने सैड शैली के लिए ज्यादा जाने जाते है। बिलाल सईद के कुछ गाने हिंदी फिल्मों में भी सुनने को मिले हैं। बार बार देखो फिल्म के गाने तेरी खैर मंगदी गाने में दर्शकों ने एक अलग आवाज सुनी। इस गाने को बिलाल सईद ने आवाज दी है। बिलाल सईद के इस गाने के बाद बॉलीवुड में भी उनका काफी नाम बन गया और उन्हें लगातार हिंदी फिल्मों में गाना गाने का मौका मिल रहा है।
बिलाल सईद ने साल 2011 में अपनी पहली एल्बम 12 साल से अपने करियर की शुरुआत की। इस एल्बम के सभी गाने सुपर डूपर हिट रहे थे। बिलाल सईद ने अपने करियर में सबसे ज्यादा गाने अमरिंदर गिल के साथ गाये हैं। दोनों ने साथ में कई हिट गाने निकाले जो हमारी लिस्ट में मौजूद हैं। बिलाल सईद के गानों में जैसे 2 नंबर, आधी आधी रात, जा जे तू जाना गाने उनके गाये गानों में सबसे ज्यादा हिट गाने हैं। बिलाल सईद गायक होने के साथ साथ एक उम्दा दर्जे के म्यूजिक कम्पोज़र भी हैं।
बोटी ने बिलाल सईद के गाने की सूची बनाई है जिसमें बिलाल सईद के सभी गाने मौजूद हैं। आप यह सब गाने फ्री में बोटी म्यूजिक पर सुन सकते हो। यह रही बिलाल सईद के गानों की सूची।