भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री काफी समय से अपनी अलग शैली की फिल्मों के लिये जानी जाती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई फ़िल्में रिलीज़ होती हैं। जिनमें नये, पुराने दोनों तरह के एक्टर और एक्ट्रेस को मौका मिलता है। भोजपुरी मूवी अपनी कहानी और मजेदार गानों के लिए जानी जाती  हैं। जिसके कारण बर्तमान समय में भोजपुरी फिल्मों की मांग अन्य राज्यों में भी काफी तीव्रता से बढ़ती जा रही है।

भोजपुरी मूवी में आइटम और रोमैंटिक सांग दर्शकों के मनोरंजन और फिल्मों की कमाई करने का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ भोजपुरी मूवी की लिस्ट ले कर आये हैं जो कि अब तक दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा देखी गई हैं। इन फिल्मों की लोकप्रियता का पता फिल्म के किरदारों द्वारा की उम्दा कलाकारी और बेहतरीन भोजपुरी डांस से पता चलती है। भोजपुरी फिल्मों के कलाकार जैसे रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, खेसरी लाल यादव और मनोज तिवारी सबसे ज्यादा लोकप्रिय भोजपुरी एक्टर हैं। 

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस पर दर्शकों का विशेष ध्यान रहता है। भोजपुरी प्रसिद्ध एक्ट्रेस जैसे मोनालिसा, रानी चटर्जी, काजल राघवानी, मधु शर्मा और स्वाति वर्मा के नेट पर सबसे ज्यादा सर्चस हैं। ये सभी अपने रोचक आइटम सांग और रोमैंटिक गानों से भोजपुरी मूवी में अतिरिक्त मसाला डाल देती हैं। जो दर्शकों को काफी पसंद आता है। इसके अलाव भोजपुरी मूवी की शूटिंग गाँव में होती है जिससे दर्शकों की फिल्म में रुचि बनी रहती है।

 भोजपुरी मूवी की सूची जिन्हें सबसे ज्यादा देखा जाता है।

  • निरहुआ हिंदुस्तानी (2014)
  • सत्या (2017)
  • दुल्हन चली पाकिस्तान से (2016)
  • ससुरा बड़ा पैसावाला (2004)
  • पटना से पाकिस्तान (2015)
  • देवरा बड़ा सतावेला (2010)
  • प्रतिज्ञा (2008)
  • पवन राजा (2017)
  • एक रजाई तीन लुगाई (2017)
  • बम बम बोल रहा है काशी (2016)

भोजपुरी मूवी की रिलीज़ और आइटम सांग की ताजा जानकारी के लिये बोटी पर बने रहें। हम आपको भोजपुरी फिल्मों की खबरें समय समय पर देते रहेंगे।

 


First Published on: 18:26 pm - 4, Apr 2018
Author:
Anurag is a Film Journalist and Hindi Translator. He loves writing about Actors, Singers, Musicians and all celebrities.
Posted in Uncategorized @hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *