2012 में आई करण ज़ोहर की स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे कामयाव एक्ट्रेस में से एक हैं। आलिया भट्ट ने अपनी प्रतिभा उनकी पहली फिल्म में ही बखूबी से दिखा दी थी। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में उनके अभिनय को एक अनुभवी कलाकार की भांति जाना गया। अभिनय के साथ साथ आलिया भट्ट के गाने भी दर्शकों को बहुत पसंद आये हैं। गानों की टॉप टेन लिस्ट में आलिया भट्ट का गाना हमेशा मौजूद रहता है। आइये जानते हैं आलिया भट्ट के हिट गानों के बारे में।

आलिया भट्ट के गाये गाने

फिल्म हाईवे में आया सूहा साहा गाना आलिया भट्ट का पहला अपनी आवाज़ में गाया गाना है। यह एक सॉफ्ट म्यूजिक रोमांटिक गाना था। जिसे दर्शकों ने आलिया भट्ट की आवाज में काफी सराहा। इसके अलावा आलिया भट्ट द्वारा फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में गाया गाना मैं तैनू समजावां की उन्होंने बहुत अच्छे से निभाया है।

आलिया भट्ट एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनकी गायकी उनकी एक्टिंग और डांस से ज्यादा प्रसिद्ध नहीं मानी जाती है। आलिया भट्ट का टैलेंट उनके प्रशंशकों को गायकी से ज्यादा उनकी एक्टिंग में ज्यादा पसंद आता है। इसलिए उन्हें कुछ अबसरों पर अपनी  गायकी के लिए आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

फ़िल्मी करियर में आलिया के अब तक के सबसे हिट वीडियो सांग

आलिया भट्ट के गाने ग्लैमर और रोमांच से भरे डांस स्टेप से भरपूर होते हैं। आलिया भट्ट की क्यूटनेस से भरी अदाएं उनके गानों के हिट होने में काफी कारगर साबित होती हैं। आलिया भट्ट ने डांस, रोमांटिक और सैड सभी तरह के गानों को बखूबी से निभा कर अपने टैलेंट का परचम लहराया है। आज हम आलिया भट्ट के कुछ गानों की जानकारी आपके लिए ले कर आये हैं। जो कि आलिया भट्ट के प्रशंशक होने के नाते आपको काफी पसंद आएगी?

  1. तमा तमा अगेन – बदरीनाथ की दुल्हनिया फिल्म का ये गाना आलिया और वरुण धवन का सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले गानों में से है। इस गाने में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
  2. राधा – स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फिल्म आलिया भट्ट की पहली फिल्म थी। जिसमें दर्शकों ने पहली बार आलिया भट्ट के रोमांचित कर देने वाले डांस मूव्स देखे। यह गाना 2012 के सबसे हिट गानों में से एक था।
  3. लेटस नाचो – फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्माया यह गाना आलिया भट्ट का सबसे ज्यादा एनर्जेटिक गाना माना जाता है। जिसमें आलिया ने अपने साथी कलाकारों के साथ खुल के डांस किया है। इस गाने को यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज मिले।
  4. माही वे – हाईवे फिल्म में आलिया भट्ट की कलाकारी उनकी पहले की फिल्मों से अलग देखने को मिली। इस फिल्म के ज़रिये आलिया भट्ट ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया था। फिल्म का माही वे गाना दर्शकों को काफी पसंद आया है।
  5. लव यू ज़िंदगी –  शाहरुख़ खान के साथ आई आलिया भट्ट की पहली फिल्म डीअर ज़िंदगी का यह गाना आलिया भट्ट की मासूमियत और क्यूटनेस को दिखाता है। गाने का म्यूजिक बेहतरीन होने के साथ आलिया का डांस और एक्टिंग इसमें चार चाँद लगा देते हैं।
  6. सूहा साहा – हाईवे फिल्म का यह गाना आलिया भट्ट ने अपनी आवाज में गाया है इस गाने को दर्शकों ने आलिया भट्ट की आवाज में बहुत ज्यादा पसंद किया।

हम आपके लिए अन्य बेहतरीन हिंदी वीडियो सांग की जानकारी समय समय पर आप के लिए ले कर आते रहेंगे। तब तक आप बॉलीवुड की अन्य मजेदार ख़बरों के लिए बोटी के साथ बने रहें।


First Published on: 13:16 pm - 3, May 2018
Author:
Anurag is a Film Journalist and Hindi Translator. He loves writing about Actors, Singers, Musicians and all celebrities.
Posted in Uncategorized @hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *