पुराने हिंदी गाने की सर्श्रेष्ठ सूची - टॉप 100 गानों के लिस्ट सुनें फ्री में | बोटी
get_search_form() ?>
get_template_part( 'social', 'sociocon' ); ?>
M Tag: पुराने हिंदी
आज कल के समय में बहुत से नए गाने रिलीज़ हो रहे हैं। लेकिन पुराने हिंदी गाने का मुकाबला वे नहीं कर सकते हैं। पुराने गानों की मांग भी नये गानों की तरह बढ़ती जा रही है क्योंकि आज कल के बिजी और स्ट्रेस्फुल लाइफ स्टाइल में पुराने गाने हमें सकूं और आराम की अनुभूति देते हैं। साथ ही इन गानों का म्यूजिक इतना सॉफ्ट होता है जो गानों की लाइन से मिल कर अलग ही एहसास देता है।
भारत में पुराने हिंदी गायकों की कमी नहीं रही है। बहुत से गायकों ने भारतीय सिनेमा के लिए अपनी आवाज दी है। उनकी आवाज गानों के रूप में उनके चले जाने के बाद भी लोगों के दिल में जिन्दा हैं। पुराने गायक जैसे किशोर कुमार ,मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, मुकेश, मन्ना डे ने हज़ारों गाने गाये है जो कि आज तक लोगों के होंठों पर हैं। पुराने हिंदी गाने के बारे में सबसे ज्यादा पसंदनीय बात यह है कि म्यूजिक सॉफ्ट होने के साथ साथ उनके लिरिक्स भी आसानी से समझने वाले होते हैं।
बोटी ने पुराने हिंदी गाने की सूची बोटी म्यूजिक पर बनाई है। जिसमें पुरानी फिल्मों के सभी हिट और सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गाने मौजूद हैं। आप इन गानों को फ्री में सुन सकते हो। ये रही बोटी म्यूजिक पर मौजूद पुराने हिंदी गाने की सूची।