मुस्कान ग़ांव में पली है और वो शहर मे कॉलेज की पढ़ाई करने आती है। सूरज एक धनी और बिगड़ा हुआ लड़का है, जिस की परवाह उसके माता पिता को भी नहीं है। सूरज और मुस्कान एक ही कॉलेज में पढ़ते है। वो दोनों मिलते हैं और प्यार में पढ़ जाते हैं। यह एक साधारण प्यार की कहानी है। सूरज गलती से मुस्कान के बड़े भाई विशाल को उसका मंगेतर समझ लेता है। विशाल मुस्कान को गांव ले जाता है , जहाँ सूरज भी उनके पीछे-पीछे आ जाता है। रास्ते में सूरज को ठाकुर अजय सिंह मिलता है, जिसकी वह जान बचता है। ठाकुर उसे अपने घर ले जा कर अपने परिवार से उसका परिचय करवाता है, सूरज और मुस्कान भी वहाँ पर ही होते हैं। विशाल सूरज का मुस्कान को पाने से पहले परीक्षण लेता है। विशाल के दिमाग कुछ और ही चल रहा था। वह चाहता क्या था? क्या दो प्यार करने बाले मिल पाएंगे ?

if (false) : ?>
Be the first one to receive all Box Office Updates of Latest Movies. Subscribe to BOTY Box Office Updates.